{"_id":"5c3a169abdec22733c0ba259","slug":"171547310746-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के बाइक पर सवार हो करते थे लूटपाट की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के बाइक पर सवार हो करते थे लूटपाट की वारदात
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से दो बाइक और विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल बरामद
दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी थाना मोती नगर की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। महानगर के अलग-अलग हिस्सों से वाहन चोरी कर उन्हीं वाहनों पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को थाना मोती नगर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को मल्होत्रा चौक के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के दो बाइक के साथ साथ विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने शिमलापुरी के प्रीत नगर निवासी दीपक उर्फ माणा और जुझार नगर निवासी सुमित कुमा सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
एडीसीपी-4 राजवीर सिंह बोपाराय ने बताया कि थाना मोती नगर की पुलिस ने मल्होत्रा चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। आरोपी चोरी के बाइक पर वहां से गुजर रहे थे। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपियों को रोका और कागजात की मांग की। आरोपियों के पास कोई कागजात नहीं निकला तो पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। इस पर आरोपियों ने बताया कि उक्त बाइक चोरी की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल भी बरामद किए हैं जो उन्होंने अलग-अलग हिस्सों से राहगीरों से लूटे थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेरी पर एक और बाइक बरामद की। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह चोरी के बाइक और बाकी सामान कहां बेचते थे और पैसे का क्या करते थे।