फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ओलाकैब लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

ओलाकैब लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Tue, 28 Aug 2018 09:40 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
ओलाकैब लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
ओला कैब लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैब के अलावा ड्राइवर के दोनों फोन भी ले गए थे साथ
तेल खत्म होने पर राजपुरा में कार छोड़ हो गए थे फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पिस्तौल के बल पर साहनेवाल इलाके से ओला कैब लूटने वाले तीन आरोपियों को सीआईए वन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि आरोपियों का चौथा साथी अभी फरार है। पुलिस ओला कैब पहले ही बरामद कर चुकी है।
आरोपियों की पहचान तरनतारन के गांव मुगल चक्क निवासी मनमोहन सिंह उर्फ पिंका उर्फ प्रिंस, गांव जोड़ सिंह वाला निवासी वरिंदरजीत सिंह उर्फ बब्बू और अमृतसर के गांव कोहाली निवासी जतिंदर सिंह उर्फ हैप्पी के रुप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके चौथे साथी अमृतसर के गांव चब्बा निवासी धर्मप्रीत सिंह उर्फ पम्मा की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी अमृतसर में रेलवे वाशिंग काम काम करते है। अधिक तनख्वाह न होने के कारण उनके खर्च पूरे नहीं होते थे। उन्होने लूटपाट करने की योजना बनाई। वह लुधियाना रेलवे स्टेशन के बाहर पहुंचे और ओलाकैब लूट कर उसे बेचनेकी सलाह बनाई। आरोपियों ने ओलाकैब के ड्राइवर को साहनेवाल चलने के लिए मना लिया। साहनेवाल के पास उन्होंने कैब लूट के साथ साथ ड्राइवर के दो फोन भी लूट लिए और फरार हो गए। कैब का तेल राजपुरा के पास जाकर खत्म हो गया। जिस कारण आरोपी कार को वहीं छोड़ कर फरार हो गए। साहनेवाल पुलिस ने राजपुर के पास ही गाड़ी बरामद कर ली। पुलिस काफी समय से आरोपियों की तलाश में थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed