फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दंपति निकले सैर पर, पीछे से चोरों ने किया हाथ साफ

दंपति निकले सैर पर, पीछे से चोरों ने किया हाथ साफ

Sun, 03 Jun 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
दंपति निकले सैर पर, पीछे से चोरों ने किया हाथ साफ
दंपति निकले सैर पर, हजारों का सामान ले गए चोर
विज्ञापन

65 हजार की नकदी, जेवरात और मोबाइल फोन गायब
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सिविल इलाके में सैर के लिए निकले दंपति के घर को चोर गिरोह के सदस्यों निशाना बना दिया। चोर गिरोह के सदस्य घर में घुस कर अंदर पड़ी 65 हजार रुपये की नकदी, जेवरात और मोबाइल फोन ले उड़े। घटना का पता उस समय चला जब सिविल लाइन इलाके में रहने वाले विजय कुमार गुप्ता पत्नी के साथ घर लौटे। घर का दरवाजा खुला था और अंदर बेडरूम में सामान बिखरा था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना डिविजन आठ की पुलिस ने जांच के बाद विजय कुमार गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि वह रोजाना पत्नी के साथ सुबह सैर के लिए जाते है। शनिवार सुबह भी वह पत्नी के साथ सैर पर निकल गए। पीछे से उनका बेटा और बहू बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रहे थे। इस दौरान चोर गिरोह के सदस्य घर में घुस गए। चोर उनके कमरे में गए और अलमारी के ताले तोड़ कर नकदी और जेवरात सहित मोबाइल ले गए। जब वह घर लौटे तो सामान बिखरा था। उन्होंने तुरंत अपने बेटे को उठाया और जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed