{"_id":"5b1171d54f1c1b8f6e8b5a94","slug":"171527869909-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के साथ मिल लेनदार ने दी धमकियां, परेशान युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के साथ मिल लेनदार ने दी धमकियां, परेशान युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या
Updated Fri, 01 Jun 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के साथ दी धमकियां, युवक ने फंदा लगा जान दी
सुसाइड नोट में एक का तीन लाख बनाने का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लेनदार की ओर से पुलिस के साथ मिल दी जा रही धमकियों से परेशान होकर टिब्बा रोड के विजय नगर निवासी कुक्कू कुमार (40) ने वीरवार की देर रात अपने घर में फंदा लगा जान दे दी।थाना टिब्बा की पुलिस ने जांच के दौरान सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें कुक्कू ने जीवन सेखों नाम के व्यक्ति को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। पहले पुलिस कार्रवाई के लिए जांच का बहाना बनाने लगी तो गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रख प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया तो प्रदर्शनकारी वहां से हटे। पुलिस ने मृतक कुक्कू के भाई जगदेव सिंह की शिकायत पर आरोपी जीवन सेखा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में जगदेव सिंह ने बताया कि उसका भाई कुक्कू सिलाई मशीनों के स्पेयर पार्ट्स बनाता था। उसकी ढोलेवाल के पास दुकान थी। वीरवार को वह अपनी पत्नी व बच्चे के साथ ससुराल गया था। रात को जीवन सेखों नाम का व्यक्ति उनके घर आया, उसके साथ एक शेरपुर चौकी का पुलिस मुलाजिम था। जगदेव सिंह का कहना है कि जीवन ने आते ही घर के बाहर गालियां निकालनी शुरू कर दी और मुलाजिम कुक्कू को बुलाने की बात करने लगा। इस पर उसने कहा कि कुक्कू घर पर नहीं है। तब उसने बताया कि कुक्कू ने उससे पैसे ब्याज पर लिए थे। अब दे नहीं रहा है। सुबह तक पैसे नहीं दिए तो पुलिस घर से उठा कर ले जाएगी।
जगदेव का कहना है उसने कुक्कू को फोन कर सारी बात बताई। देर रात वह अकेला ही घर वापस आया। उसकी पत्नी बच्ची के साथ मायके में ही थी। कुक्कू अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो वह उसे उठाने गया। कमरे में कुक्कू का शव पंखे से फंदे के सहारे झूल रहा था। थाना टिब्बा के एसएचओ इंस्पेक्टर दिलीप बेदी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जीवन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
परिवार वालों ने शव रोड़ पर रख किया प्रदर्शन
जगदेव सिंह का कहना है कि मौके से सुसाइड नोट भी मिला और उसने पुलिस को रात वाली सारी बात भी बताई। पुलिस ने कहा कि वह जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। इस पर उन्होंने रोड पर शव रख जाम लगा दिया और आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। जगदेव का कहना है कि जीवन सोखे के साथ-साथ उस पुलिस मुलाजिम पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जोकि उसके साथ धमकाने आया था। कुक्कू ने सुसाइड नोट में जीवन को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उसने लिखा है कि जीवन से उसने एक लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। जीवन ने 15 प्रतिशत ब्याज लगा कर एक का तीन लाख रुपये कर दिया और उसे पैसे देने के लिए बार-बार मजबूर करने लगा। साथ ही पुलिस की धमकियां देने लगा। इससे परेशान होकर में आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे मौत के आरोप में जीवन को सख्त सजा दी जाए।