{"_id":"5aabec534f1c1bbe758b5c53","slug":"171521216595-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्म सम्मान के लिए कर दिया पत्नी के रैपेस्टि का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्म सम्मान के लिए कर दिया पत्नी के रैपेस्टि का कत्ल
Updated Fri, 16 Mar 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से दुष्कर्म करने वाले को मार डाला
पुलिस ने पति और उसके दो दोस्तों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
थाना गोबिंदगढ़ पुलिस ने गांव डडहेड़ी में प्रवासी व्यक्ति की हत्या का मामला सुलझा लिया है। पुलिस का दावा है कि पत्नी से दुष्कर्म करने पर पति ने अपने दो साथियों के साथ उसकी हत्या करने के बाद लाश खेत में फेंक दी थी। पुलिस ने आरोपी पति और उसके साथियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
मृतक की पहचान छोटे लाल यादव (30) निवासी गांव ढोगरा थाना स्टैयी जिला छतरपुर मध्य प्रदेश के तौर पर हुई। एसएसपी अल्का मीना ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि छोटे लाल और आरोपी अपने परिवार समेत थाना मंडी गोबिंदगढ़ क्षेत्र के एक गांव में किराए के कमरे में रहते थे। आरोपी की पत्नी से छोटेलाल बीते दिनों दुष्कर्म किया था। इसकी जानकारी उसने अपने पति दी। इस पर गुस्से में आगबबूला हुए पीड़िता के पति ने अपने साथियों समेत छोटे लाल को कत्ल करने की योजना बनाई। 11 मार्च को आरोपी अपनी बैठक पर बैठाकर छोटे लाल कोअनाज मंडी गोबिंदगढ़ ठेके पर ले गया। वहां उसके छोटेलाल को खूब शराब पिलाई और रात 10 बजे उसे गांव डडहेड़ी के खेतों में ले गए वहां महिला के पति के साथी वरिंदर कुमार और मथुरापाल उर्फ कंगू भी पहुंच गए। तीनों ने छोटे लाल को चाकू, डंडे और पत्थरों से हमलाकर छोटेलाल की हत्या कर दी और लाश गेहूं की फसल के बीच फेंक दी। बदबू फैलने पर लोगों को 14 मार्च को खेत में शव पड़ा हने की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
आपराधिक प्रवृति वाला था मृतक : एसएसपी
एसएसपी ने बताया मामले की जांच के लिए एसपी (जांच) हरपाल सिंह, डीएसपी मनप्रीत सिंह की देखरेख में दो टीमें बनाई गईं। एसएचओ सुखवीर सिंह, एसएचओ अमलोह कुलजीत सिंह ने कत्ल का सुराग तलाश लिया। इसके बाद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली। मुख्य आरोपी का कहना है कि छोटेलाल ने उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया था। इस पर उसने साथियों के साथ उसकी हत्या कर दी। एसएसपी के अनुसार मृतक छोटे लाल आपराधिक प्रवृति का था। उस पर पहले भी दो कत्ल के मामले चल रहे हैं। छोटेलाल ने 2010 में अपने गांव रामपुर के एक रजत धोबी नामक व्यक्ति का कत्ल किया था। अदालत ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई थी। इस मामले में वह कोर्ट से जमानत पर चल रहा था। इसके अलावा गांव कसार में भी एक व्यक्ति का कत्ल किया था, जिसकी वहां जांच चल रही है।