{"_id":"5cdaecf3bdec2207194b0079","slug":"161557851379-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक तौर पर परेशान छात्रा नहर में कूदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगढ़ साहिब। बस्सी पठाना के गांव खेड़ी भाई की बारहवीं की छात्रा ने परीक्षा में कम नंबर आने पर नहर में छलांग लगा दी। घटना रविवार की बताई जा रही है। जएसएचओ जगदीप सिंह ने बताया कि छात्रा के पारिवारिक सदस्यों के बयान अनुसार गांव खेड़ी भाई की अमनदीप कौर (17) फतेहगढ़ साहिब के एक प्राइवेट स्कूल की आर्ट की छात्रा थी। बोर्ड परीक्षा परिणाम में अमनदीप 62 फीसदी अंक मिलने वह परेशान रहने लगी थी। इससे पहले भी उसकी दवाचंडीगढ़ से चल रही थी। उन्होंने बताया कि वह रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने पिता के साथ स्कूटी पर पशु बाड़े में गई थी। उसके पिता घर वापिस आ गए थे। जब उसके पारिवारिक सदस्यों ने तलाश की तो उसकी स्कूटी गांव थाबलां के नजदीक गुजरती सरहिंद भाखड़ा नहर के किनारे खड़ी मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक अमनदीप का शव नहीं मिला और गोताखोरों की सहायता से तलाश की जा रही है। पुलिस ने परिवार के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।