{"_id":"5cc87063bdec22077a426bb1","slug":"161556639843-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमदमा साहिब तलवंडी साबो में निजी यूनिर्वसिटी की दो महिला वार्डन ने दो महिला सुरक्षा कर्मीयों के साथ मिलकर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दमदमा साहिब तलवंडी साबो में निजी यूनिर्वसिटी की दो महिला वार्डन ने दो महिला सुरक्षा कर्मीयों के साथ मिलकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं के कपडे़ उतरवाने में दो वार्डन समेत 4 बर्खास्त
बठिंडा। तख्त दमदमा साहिब तलवंडी साबो में एक निजी यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने अपने हॉस्टल वॉर्डन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि टायलेट में सैनिटरी पैड किसने फेंका, यह जांच करने के लिए करीब कई छात्राओं के जबरन कपड़े उतरवाए गए। मामला तूल पकड़ने के बाद अकाल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दो महिला वार्डनों दुग्गल और परमजीत कौर के अलावा दो अन्य महिला सुरक्षा कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
घटना शुक्रवार 25 अप्रैल की बताई जा रही है। छात्राओं ने प्रशासन पर चारों कर्मचारियों के खिलाफ देरी से कार्रवाई का आरोप लगाया है। छात्राओं का यह भी आरोप है कि कैंपस के अंदर दकियानूसी माहौल है और उन्हें सहपाठियों (छात्रों) से बात तक नहीं करने दिया जाता है। तलवंडी साबो में स्थित यूनिवर्सिटी की करीब 600-700 छात्राओं ने घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन्हें रोक पाने में नाकाम रहने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दो महिला सुरक्षाकर्मियों को भी नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। शुरुआत में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले को छोटी गलती बताया था, जब छात्राओं ने प्रदर्शन शुरू किया तो बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए चार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्राओं का कहना था कि वे वॉर्डन और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ मजबूती से खड़ी हैं। दोनों महिला हॉस्टल वॉर्डन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
चेकिंग का तरीका गलत था: पीआरओ
महिला वार्डन दुग्गल और परमजीत कौर समेत दो अन्य कर्मियों को बर्खास्त किए जाने की पुष्टि करते हुए अकाली यूनिवर्सिटी के पीआरओ चरणजीत सिंह ने माना कि छात्राओं की चेकिंग करने का तरीका गलत था। इस पर उक्त लोगों को नौकरी से टर्मीनेट किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना 25 अप्रैल की है। दोनों हॉस्टल वार्डनों ने गलत तरीके से छात्राओं की चेकिंग की। एक छात्रा ने यूनिवर्सिटी के प्रबंधकों पास दोनों हॉस्टल वार्डन समेत चार लोगों की शिकायत की थी, जिस के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई है। अकाल यूनिवर्सिटी के डीन एमएस जोहल का कहना है कि दो महिला वॉर्डन और दो सुरक्षाकर्मियों को इस मामले में बर्खास्त कर दिया गया है।