फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत

सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 03 Feb 2019 10:31 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना। हैबोवाल के श्री काली माता मंदिर के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद बाइक सवार वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान हैबोवाल की बैंक कालोनी निवासी शेर सिंह (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

जांच अधिकारी एएसआई मोहम्मद रफीक ने बताया कि शेर सिंह मजदूरी करता था। रविवार सुबह श्री काली माता मंदिर के पास पैदल ही सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद शेर सिंह बुरी तरह से घायल हो गया और कुछ समय तक तड़पने के बाद उसकी वहीं मौत हो गई। बाइक सवार तुरंत घटनास्थल से फरार होने में कामयाब हो गया। मोहम्मद रफ्फीक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बाइक के नंबर के आधार पर व्यक्ति का पता लगाया जाएगा। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed