{"_id":"5beef571bdec22697879cd00","slug":"161542387057-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करी के आरोप में बंद हवालाती की जेल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा तस्करी के आरोप में बंद हवालाती की जेल में मौत
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा तस्करी के आरोप में बंद हवालाती की जेल में मौत
एक महीना पहले ही गुरदासपुर पुलिस ने भेजा था लुधियाना जेल
पोस्टमार्टम के बाद शव किया वारिसों के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गुरदासपुर पुलिस द्वारा करीब एक महीना पहले नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लुधियाना जेल भेजे गए गुरदासपुर के सुरिंदर कुमार की शुक्रवार को सेंट्रल जेल में ही मौत हो गई। जेल की बैरक में बने बाथरूम में उसे दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जेल के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूचना थाना डिविजन सात के अधीन आती चौकी ताजपुर को भी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने जांच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुरिंदर कुमार नशा करने का आदी था और करीब एक महीना पहले गुरदासपुर की पुलिस ने आरोपी को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद उसे लुधियाना जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। नशा करने के कारण लुधियाना जेल में आने पर उसे काफी दिक्कत हुई। जिस कारण जेल विभाग ने उसे जेल के अंदर बने नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल कराया। वह जेल के अस्पताल में भी उपचाराधीन रहा है। शुक्रवार को सुबह जेल की बैरक में बने बाथरूम में गया तो वहां उसे दौरा पड़ गया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।