फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ठेके के बाहर खड़े युवक ने नशे की हालत में एएसआई की फाड़ी वर्दी

ठेके के बाहर खड़े युवक ने नशे की हालत में एएसआई की फाड़ी वर्दी

Tue, 24 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
ठेके के बाहर खड़े युवक ने नशे की हालत में एएसआई की फाड़ी वर्दी
ठेके के बाहर खड़े युवक ने नशे में एएसआई की फाड़ी वर्दी
विज्ञापन

आदर्श कालोनी के पास बने ठेके के बाहर खड़ा था युवक
आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कराया मेडिकल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित आदर्श नगर कालोनी के पास बने शराब के ठेके पर खड़े एक युवक ने रविवार देर रात चौकी रघुनाथ एन्क्लेव के इंचार्ज से हाथापाई की और उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने किसी तरह से आरोपी को काबू किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। लखविंदर मसीह की शिकायत पर थाना सराभा नगर की पुलिस ने जगदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की मेडिकल जांच करवा दी है।

एएसआई लखविंदर मसीह के अनुसार रविवार रात साढ़े दस बजे वह चौकी रघुनाथ एन्क्लेव के मुलाजिमों के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान जब वह आदर्श कालोनी के पास बने ठेके के पास पहुंचे तो वहां एक युवक खड़ा था जो काफी नशे में था। पुलिस को वह संदिग्ध लगा। पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसी दौरान युवक ने सीधा जवाब देने के बजाय बहस शुरू कर दी। जब मुलाजिमों ने उसे जाने के लिए कहा तो उसने गाली गलौच किया। मुलाजिमों ने उसे रोका तो आरोप ने चौकी इंचार्ज के साथ हाथापाई की और उसकी वर्दी फाड़ दी। लखविंदर मसीह के मुताबिक आरोपी जगदीप सिंह ने उसकी वर्दी के बटन भी तोड़ दिए। मौके पर पहुंची थाना सराभा नगर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और सिविल अस्पताल में उसका मेडिकल चेकअप करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed