{"_id":"5d24c3258ebc3e6d07312b54","slug":"15626903131725-ludhiana-news97","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति ने किसी दूसरे का प्लाट दिखा ठगे 25 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दंपति ने किसी दूसरे का प्लाट दिखा ठगे 25 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलवारा। किसी दूसरे के प्लाट को अपना बताकर 25 लाख रुपये की ठगी करने वाले दंपत्ति के खिलाफ थाना सुधार पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामले की जांच कर रहे एएसआई रूपिंदर सिंह का कहना है कि यह मामला सीनियर अधिकारियों की जांच के बाद दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
गांव अबुवाल निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गांव अकालगढ़ निवासी प्रापर्टी डीलर रणजीत सिंह और उसकी पत्नी प्रदीप कौर ने उसे दशमेश नगर कालोनी में एक प्लाट दिखाया था। उन्होंने बताया कि यह 12 बिसवे का प्लाट उनका है। 2.32 लाख रुपये प्रति बिसवे के हिसाब से सौदा तय होगा। उन्होंने बयाने के नाम पर 7 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद तय समय के अंदर उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई। इस दौरान उन्होंने उससे 25 लाख रुपये वसूल कर लिए। कुछ समय बाद उसे पता चला कि उक्त प्लाट को आरोपी दंपत्ति पहले किसी अन्य व्यक्ति को बेच चुके है। पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद आरोपी दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।