फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   भाई की जमीन हड़पने के लिए बहनों ने ही उतारा भाई को मौत के घाट, एक गिरफतार, दूसरी फरार

भाई की जमीन हड़पने के लिए बहनों ने ही उतारा भाई को मौत के घाट, एक गिरफतार, दूसरी फरार

Sat, 06 Jul 2019 09:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
भाई की जमीन हड़पने के लिए बहनों ने ही उतारा भाई को मौत के घाट, एक गिरफतार, दूसरी फरार
मानसा। भाई की जमीन हड़पने के लिए दो बहनों ने ही अपने परिवारों के साथ मिलकर अपने सगे भाई को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। किसी को हत्या की भनक तक न लगे इसके लिए बाकायदा दीवार गिरने की योजना बनाई गई और मामले की फाइल बंद करवाने के लिए परिवार ने धारा 174 की कार्रवाई करा डाली, वहीं बुढलाडा पुलिस ने 24 घंटे बाद ही इस हत्याकांड से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस की प्राथमिक जांच के दौरान मामला जमीन को हड़पने का पाया गया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस मुखी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि शुक्रवार को थाना बोहा के गांव उड्डत सैदेवाला वासी गुरचरण सिंह की मौत की सिविल अस्पताल मानसा सूचना मिली थी। इस पर थाना बोहा से एक एएसआई ने सिविल अस्पताल पहुंचकर मृतक के पिता जरनैल सिंह ने अपना बयान दर्ज किया था। पिता ने बयान में बताया था कि उसका बेटा नशेड़ी होने के चलते रात के समय दीवार फांदकर जब घर आ रहा था। इस पर दीवार उसके ऊपर गिर गई। जिसमें उसे गहरी चोटें लगी ओर उसकी मौत हो गई। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है, जिस पर पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस को मामला संदिध लगने के चलते डीएसपी बुढलाडा डा. अंकुर गुप्ता व इंसपेक्टर गुरमेल सिंह थाना इंचार्ज बोहा समेत पुलिस पार्टी ने गांव सैदेवाला में पहुंचकर जांच की। इस दौरान पता चला कि गुरचरण सिंह की बहन दलजीत कौर, बहनोई धर्म सिंह व भांजा जतिंदर सिंह वासी बोहा के अलावा उसकी दूसरी बहन सर्बजीत कौर पत्नी बूटा सिंह वासी मानसा ने अपने भाई के हिस्से आने वाली जमीन को हड़पने के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद बोहा पुलिस ने इन सभी लोगों के खिलाफ कत्ल का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मृतक की बहन दलजीत कौर व बहनोई धर्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed