{"_id":"5d20cbd68ebc3e6c914aa49a","slug":"156243039712-ludhiana-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमी के ड्राइवर ने घर से उड़ाई बीएमडब्ल्यू कार और चार लाख नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उद्यमी के ड्राइवर ने घर से उड़ाई बीएमडब्ल्यू कार और चार लाख नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। फोकल प्वाइंट स्थित सिलाई मशीन के पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी के मालिक माडल टाऊन निवासी रमन रिशी का ड्राइवर उनके घर से बीएमडब्ल्यू कार और चार लाख रुपये की नकदी के साथ साथ कीमती सामान चोरी कर फरार हो गया। आरोपी ने घटना को अंजाम उस समय दिया जब घर मालिक अपने परिवार के साथ वृंदावन माथा टेकने के लिए गए हुए ते। जब वह घर पहुंचे तो गाड़ी गायब देख उनके होश उड़ गए। थाना माडल टाऊन की पुलिस ने रमन रिशी की शिकायत पर अगर नगर नेपाल निवासी धर्म सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस को दी गई रमन रिशी की शिकायत के मुताबिक तीन जुलाई को वह परिवार सहित वृंदावन में माथा टेकने के लिए गया था। इसी दौरान पीछे से घर की रखवाली के लिए ड्राइवर धर्म सिंह को छोड़ कर चले गए। पीछे से आरोपी ने घर में पड़ी बीएमडब्ल्यू कार और घर में पड़ी चार लाख रुपये की नकदी के साथ साथ कीमती सामान चोरी किया और फरार हो गया। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बारे में किसी पड़ोसी को भी कुछ पता नहीं चला। जब रमन रिशी घर लौटे तो गाड़ी अपनी जगह पर नहीं थी और मेन गेट खुला था। उन्हें कुछ आशंका हुई तो वह तुरंत घर के अंदर गए।
सामान बिखरा पड़ा था और नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई रछपाल कौर ने बताया कि आरोपी गाड़ी अंबाला में छोड़ कर फरार हो गया। गाड़ी तो बरामद कर ली गई है, लेकिन आरोपी का अभी कुछ पता नहीं है। उसका नेपाल का पता निकलवा लिया गया है। जिसने उसे रखवाया था उसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है, ताकि जल्द ही उसे काबू कर धर्म सिंह का पता लगाया जाए और उसे गिरफ्तार किया जाए। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।