फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   संबंधों में रोड़ा बनी पत्नी को मार डाला

संबंधों में रोड़ा बनी पत्नी को मार डाला

Sat, 06 Jul 2019 09:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
संबंधों में रोड़ा बनी पत्नी को मार डाला
बरनाला। गांव उगोके के चार बच्चों के पिता का पड़ोस में रहने वाली एक महिला से संबंध बन गए। जब उस व्यक्ति की पत्नी को इसका पता चला तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इससे परिवार में कलह रहने लगा। पर पति ने संबंधों में रोड़ा बन रही अपनी पत्नी को ईंट से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर ही है।
विज्ञापन

थाना सदर के प्रभारी बलजीत सिंह ढिल्लो के अनुसार, 45 वर्षीय सैंबर सिंह मिस्त्री का काम करता है। उसका अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला से संबंध बन गए। सैंबर सिंह के अवैध संबंध के बारे में उसकी पत्नी मनदीप कौर को पता चला तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद बावजूद वह बाज नहीं आया। जिस कारण घर में क्लेश रहने लगया। शुक्रवार रात को भी इस मामले पर पति-पत्नी में जमकर विवाद हुआ। झगड़ा इस हद तक पहुंच गया की सैंबर सिंह ने मनदीप कौर के सिर पर ईंट दे मारी। इससे मनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए बरनाला के सिविल अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ढिल्लो ने बताया कि सैंबर सिंह का विवाह 23 वर्ष पहले गांव खुड्डी कलां निवासी मनदीप कौर के साथ हुआ था। दोनों के तीन बेटियां व एक बेटा है। सैंबर सिंह गांव उगोके में व आसपास के गांव में मिस्त्री का काम करता है। सैंबर सिंह वर्ष 2015 में सऊदी अरब गया था। वहां दो वर्ष काम करने के बाद वह 2017 में वापस आया था। दो वर्ष पहले उसके पड़ोस में रहनेवाली एक महिला से संबंध बन गए और उसकी पत्नी के विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी का ईंट मारकर कत्ल कर दिया। आरोपी पति के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed