फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   काम नहीं मिला तो दो दोस्तों ने मिल शुरु किया नशा तस्करी का धंधा

काम नहीं मिला तो दो दोस्तों ने मिल शुरु किया नशा तस्करी का धंधा

Fri, 05 Jul 2019 09:08 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
काम नहीं मिला तो दो दोस्तों ने मिल शुरु किया नशा तस्करी का धंधा
लुधियाना। काम न मिलने से परेशान दो युवकों ने मिल कर पिछले दो साल से हेरोइन तस्करी शुरू कर दी। आरोपी महानगर के तस्कर से ही हेरोइन लेकर सप्लाई करते थे। एसटीएफ की टीम ने सुंदर नगर इलाके में दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। काबू किए दोनों युवकों के कब्जे से पुलिस ने 560 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना दरेसी में वाल्मीकि नगर निवासी अनिकेत उर्फ अंकित (24) और रमन कुमार (38) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसटीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने सुंदर नगर इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी हेरोइन तस्करी का धंधा करते है। पुलिस ने सूचना पक्की होने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। नाकाबंदी के दौरान दोनों आरोपी वहां से गुजर रहे थे तो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गए। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दोनों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी अंकित के पिता और भाई पर महानगर के अलग अलग थानों मेें नशा तस्करी के मामले दर्ज है। वह भाई और पिता के नक्शे कदम पर चल रहा था, जबकि आरोपी रमन कुमार फ्लैट मशीनें रिपेयर करने का धंधा करता था। काम कम होने के कारण दोनों ने पिछले दो साल से इकट्ठे होकर नशा तस्करी शुरू कर दोनों आरोपी सन्नी नाम के तस्कर से हेरोइन की खेप लेकर महानगर में सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह किन लोगों को हेरोइन की सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed