फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   निगम मुलाजिम से मारपीट करने वाले एक आरोपी पर मामला दर्ज

निगम मुलाजिम से मारपीट करने वाले एक आरोपी पर मामला दर्ज

Wed, 03 Jul 2019 10:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
निगम मुलाजिम से मारपीट करने वाले एक आरोपी पर मामला दर्ज
लुधियाना। बीआरएस नगर पुली से अतिक्रमण हटाने से भड़के एक आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर निगम मुलाजिम के साथ मारपीट की। यही नहीं उसके हाथ से मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। गौरतलब है कि निगम यूनियन ने इस मामले को लेकर बीते दिनों जोन डी पर धरना दिया था और मंगलवार को पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन भी सौंपा था।
विज्ञापन

महाजन विहार निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ बाबा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निगम तहबाजारी ब्रांच में बतौर ड्राइवर नौकरी करता है। 28 जून को इंचार्ज हरविंदर सिंह की अगुवाई में बीआरएस नगर पुली से लेकर सराभा नगर थाने तक अतिक्रमण को हटा रहे थे। इस एरिया में सड़क पर अतिक्रमण कर लगी छह रेहड़ियों को उन्होंने जब्त कर लेयर वैली स्थित दफ्तर ले आए थे। इस दौरान आरोपी कमेश्वर अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया और गाली गलौच शुरू कर दी। आरोपी ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान निगम मुलाजिम विजय कुमार ने बीच बचाव किया। उक्त आरोपियों ने विजय कुमार के साथ भी मारपीट शुरू कर दी और उसका मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना डिवीजन नंबर-5 पुलिस ने कमेश्वर सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed