फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   रास्ते में रोक दो युवकों से लूटे पैसे और मोबाइल

रास्ते में रोक दो युवकों से लूटे पैसे और मोबाइल

Sun, 23 Jun 2019 10:16 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
रास्ते में रोक दो युवकों से लूटे पैसे और मोबाइल
लुधियाना। दोस्त के साथ एक्टिवा से घर जा रहे दो युवकों को ताजपुर रोड पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने घेरकर लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित युवकों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद ताजपुर रोड भारत बाक्स फैक्टरी के पास स्थित सन्नी एनक्लेव की सीएमसी कालोनी निवासी कुशमिंदर कुमार की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बाइक सवारों ने मोबाइल छीना
महाराज नगर निवासी शंकर दत्तेराजा की शिकायत पर थाना पीएयू की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शंकर के अनुसार शनिवार देर रात को वह काम खत्म कर घर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन आरोपियों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पास रखा मोबाइल छीन लिया। शंकर के मुताबिक उसने आरोपियों के बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है।
विज्ञापन

महिला के गले से चेन झपटी
राजा गार्डन रोड निवासी सुनीता सिंह की शिकायत पर थाना पीएयू की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुनीता सिंह के अनुसार शनिवार की सुबह करीब छह बजे वह अपने घर के पास ही सैर कर रही थी। इसी दौरान उसके पास बिना नंबर की स्विफ्ट कार आकर रुकी। उसमें सवार युवकों ने उनकी चेन झपट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed