फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने रौंदा

सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने रौंदा

Sun, 23 Jun 2019 10:16 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने रौंदा
लुधियाना। अय्याली चौक के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को रौंद दिया। वह बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल ने सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी पहचान गांव बैंस निवासी शेर सिंह के रूप में हुई है। सूचना पर थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में शेर सिंह के भांजे गांव पमाल निवासी प्रदीप सिंह की शिकायत पर हरियाणा के अंबाला स्थित बलदेव नगर निवासी भारत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह और उसका मामा शेर सिंह दोनों इकट्ठे एक ही बाइक पर थे। काम खत्म करने के बाद उसने अपने मामा को अय्याली चौक के पास उतारा और उन्हें रास्ता बताकर खुद कुछ ही दूरी पर गया था। इसी दौरान उसके मामा ने सड़क पार ही की थी कि अचानक से तेज रफ्तार कार ने उनके मामा को टक्कर मार दी। जांच अधिकारी एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed