फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ओएलएक्स एप पर मोबाइल फोन बेचने के नाम पर ठगे 44 हजार

ओएलएक्स एप पर मोबाइल फोन बेचने के नाम पर ठगे 44 हजार

Tue, 18 Jun 2019 09:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
ओएलएक्स एप पर मोबाइल फोन बेचने के नाम पर ठगे 44 हजार
लुधियाना। ओएलएक्स पर एप्पल मोबाइल फोन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 44 हजार रुपये ठग लिए गए। डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस्लाम गंज निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि ओएलएक्स एप पर पुराने मोबाइल की तलाश कर रहा था। अचानक उसकी नजर एप्पल मोबाइल फोन पर पड़ी, जिसे 49 हजार रुपये बेचने की पेशकश की गई थी। उसने फोन बेचने वाले व्यक्ति से उसके मोबाइल पर बात की। उसने खुद को सेना का अधिकारी बताकर पैसा भेजने के लिए मोबाइल नंबर भेजा और उस नंबर पर 44 हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से भेज दिए। कुछ दिन बाद कोरियर कंपनी से फोन आया कि मोबाइल फोन चाहिए तो 11 हजार रुपये और देने पड़ेंगे। जिस नंबर पर उसने बात की थी, वह भी बंद हो चुका था। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि यह मामला साइबर क्राइम ब्रांच की जांच के बाद दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed