फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मुंह और सिर पर बुरी तरह से पत्थर मार की गई थी ओपिंदर की हत्या

मुंह और सिर पर बुरी तरह से पत्थर मार की गई थी ओपिंदर की हत्या

Mon, 17 Jun 2019 09:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
मुंह और सिर पर बुरी तरह से पत्थर मार की गई थी ओपिंदर की हत्या
मुंह और सिर पर पत्थर मार की थी ओपिंदर की हत्या
विज्ञापन

तीन डाक्टरों के बोर्ड ने किया ओपिंदर के शव का पोस्टमार्टम
आरोपियों की तलाश में कई पहलुओं पर जांच करने में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पीएयू के अलतोस नगर इलाके में सड़क किनारे मृत मिले ओपिंदर माहतों की हत्या मुंह और सिर पर बुरी तरह से पत्थर मार कर की गई थी। हत्यारों ने चेहरा इतना खराब कर दिया, ताकि उसकी पहचान न हो सके। उसके मुंह और सिर की कई हड्डियां टूटी हुई मिली है। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम के दौरान हुआ। डॉ. गुरमिंदर, डॉ. अनमोल रत्तन और डॉ. कुलवंत की अगवाई में तीन डाक्टरों के बोर्ड ने ओपिंदर के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान आई रिपोर्ट पुलिस के हवाले कर दी गई है। थाना पीएयू की पुलिस ने इस मामले में ओपिंदर की पत्नी कविता की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

घर से समोसे लेने के लिए निकला ओपिंदर शनिवार की रात को घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह अलतोस नगर में उसका शव मिला। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि अभी तक हत्यारों का कुछ पता नहीं चल पाया है। इलाके के कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस कई पहलुओं पर काम करने में जुटी है। कई टीमें इसकी जांच कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही कोई न कोई क्लू मिल जाएगा और आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस सफल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed