फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   विदेश भेजने के नाम पर व्यक्ति और उसकी मंगेतर से ऐंठे आठ लाख

विदेश भेजने के नाम पर व्यक्ति और उसकी मंगेतर से ऐंठे आठ लाख

Sun, 16 Jun 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर व्यक्ति और उसकी मंगेतर से ऐंठे आठ लाख
लुधियाना। एक व्यक्ति और उसकी मंगेतर को वर्क परमिट के नाम पर विदेश भेजने का झांसा देकर ट्रैवल एजेंट ने आठ लाख रुपये ठग लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी एजेंट ने न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही उसके पैसे लौटाए। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस ने भाई रणधीर सिंह नगर निवासी राजेश कुमार की शिकायत पर चूहड़पुर रोड स्थित सुरजीत एन्क्लेव निवासी अजय शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। राजेश कुमार के मुताबिक उसकी कुछ समय पहले सगाई हुई थी। उसने और उसकी मंगेतर ने विदेश जाने की सलाह बनाई। उनकी मुलाकात आरोपी अजय शर्मा से हुई। अजय ने उनसे विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की मांग की। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर उसकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed