फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सरकारी गोदाम से अनाज चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य काबू

सरकारी गोदाम से अनाज चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य काबू

Sun, 16 Jun 2019 09:32 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
सरकारी गोदाम से अनाज चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य काबू
हलवारा। सरकारी गोदाम से अनाज चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश लुधियाना देहाती पुलिस ने किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो शातिरों को काबू कर लिया है। एसएसपी देहात वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि थाना सिटी रायकोट प्रभारी अमरजीत सिंह को गुप्त सूचना मिली कि बूटा सिंह निवासी खेमकरन, बलजिंदर सिंह निवासी पट्टी, गानी निवासी कुला, हरदीप सिंह निवासी माना (तरनतारन) के पास ट्रक है। इनका एक गिरोह है, जोकि पंजाब के विभिन्न एरिया में स्थित गोदाम से अनाज चोरी करता है। इनके साथ और 10 अज्ञात शामिल है। इस समय उक्त आरोपी संगरूर की तरफ वारदात को अंजाम देने के लिए गए है। आज रायकोट से माल लेकर गुजरेंगे। पुलिस ने सूचना के आधार पर रायकोट में नाकाबंदी की। रविवार की सुबह लगभग 3.55 बजे पुलिस ने दो ट्रक को जांच के लिए रोका। इसमें सवार बूटा सिंह और बलजिंदर सिंह को हिरासत में लिया। दोनों ट्रकों की तलाशी लेने पर पुलिस ने 487 क्विंटल गेहूं बरामद किया। पुलिस इस गिरोह के अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed