फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   करोड़ों का गबन करने वाला भगौड़ा मध्य प्रदेश से काबू

करोड़ों का गबन करने वाला भगौड़ा मध्य प्रदेश से काबू

Sat, 15 Jun 2019 09:56 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों का गबन करने वाला भगौड़ा मध्य प्रदेश से काबू
संगरूर। पिछले सात साल से विभिन्न राइस मिलोंमें करोड़ों रुपये के चावल का गबन करने के मामलों में भगोड़ा करार दिए एक व्यक्ति को भवानीगढ़ पुलिस ने मध्य प्रदेश के जिला कटनी के गांव जगतपुर उमरीया से गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपी अपनी पहचान छुपाने के लिए खेती करने लगा था।
विज्ञापन

डीएसपी सुखराज सिंह घुम्मन और इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह ने बताया कि अशोक कुमार निवासी बैंक स्ट्रीट नाभा ने अकबरपुर राइस मिल बासीअर्ख में से 1 करोड़ 60 लाख, नाभा मिल भवानीगढ़ में से 1 करोड़ 35 लाख, अशोक राइस मिल भवानीगढ़ से 56 लाख 93 हजार और बासी अर्ख राइस मिल बिजलपुर से 45 लाख रुपये की कीमत के चावल का गबन किया था। उन्होंने बताया कि इस गबन बारे पंजाब एग्रो फूडग्रेन संगरूर ने भवानीगढ़ में जून 2011, फरवरी 2012, मार्च 2012 में गबन के आरोपों तहत मामले दर्ज करवाए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन मामलों में अशोक कुमार को अगस्त 2012 में भगोड़ा करार दे दिया गया था। एएसआई जागरसिंह, हवलदार प्रगट सिंह और गगनदीप सिंह की पुलिस पार्टी ने सूचना मुताबिक 12 जून को मध्यप्रदेश की एक बताई जगह पर छापामारी करके अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अशोक कुमार अपनी पहचान छुपाकर वहां खेती का काम करता था। पुलिस ने अशोक कुमार का 17 जून तक पुलिस रिमांड लिया है। पूछताछ के दौरान गबन संबंधी अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed