{"_id":"5cfd314abdec22078a1fe128","slug":"156009709119-ludhiana-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियाना दुकान की आड़ में चला रहा था हेरोइन तस्करी का कारोबार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करियाना दुकान की आड़ में चला रहा था हेरोइन तस्करी का कारोबार
लुधियाना। पिता के साथ करियाने की दुकान पर काम करने के दौरान हेरोइन तस्करी का कारोबार करने वाले एक युवक को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सुभाष नगर इलाके में नाकाबंदी के दौरान धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 150 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने भगवान नगर निवासी खुशविंदर सिंह उर्फ सन्नी (34) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एसटीएफ के लुधियाना इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने सुभाष नगर स्थित वाहेगुरु रियल स्टेट के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नशा तस्करी का धंधा करता है। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान काबू कर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी अपने पिता के साथ करियाना की दुकान पर काम करता है। साथ ही में नशा तस्करी भी करता है। आरोपी दुकान की आड़ में ही पिछले एक साल से नशा तस्करी का धंधा कर रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि उसके साथ इस धंधे में कौन-कौन से लोग जुड़े हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह किस व्यक्ति से हेरोइन लाकर किन लोगों को सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।