फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर व्यक्ति से ऐंठे सात लाख

सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर व्यक्ति से ऐंठे सात लाख

Sun, 09 Jun 2019 09:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर व्यक्ति से ऐंठे सात लाख
लुधियाना। हरियाणा के युवक को सरकारी बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लोगों ने उससे 7.07 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी राजस्थान के गंगानगर के रहने वाले हैं। उन्होंने लुधियाना में ऑफिस खोला हुआ है। जब आरोपियों से पैसे वापस नहीं मिले तो पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने हरियाणा के सिरसा स्थित गांव नरेल खेड़ा निवासी राजेश कुमार की शिकायत पर राजस्थान श्री गंगानगर के रहने वाले गुरसेवक सिंह, कुलदीप सिंह और अमनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

राजेश कुमार ने बताया कि वह प्राइवेट जॉब करता है। आरोपी गुरसेवक पहले उसके साथ एक निजी बैंक में काम करता था। उसने बताया कि उसके दोस्त श्री गंगानगर रहते हैं और लुधियाना में उनका ऑफिस है। वे सरकारी नौकरी लगवाते हैं। उन्हें कहकर वह उसे सरकारी नौकरी लगवा देगा। राजेश का कहना है कि इसके बाद वह गुरसेवक के साथ लुधियाना उसके दोस्तों से मिलने आया। जहां कुलदीप सिंह और अमनदीप सिंह मिले। उन्होंने कहा कि उनकी बहुत पहचान है। वह उसे सरकारी बैंक में नौकरी लगवा देंगे। ऐसा कहकर आरोपियों ने मिलीभगत कर उससे 7 लाख 7 हजार रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने टाल मटोल शुरू कर दिया। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी उसे धमकाने लगे। इसके बाद उसने शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी। जांच एडीसीपी 3 को दी गई। आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। उधर, एएसआई मलकीत सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed