फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   साइड मार एक्टिवा से गिराया नीचे, लूट कर ले गए 26 हजार

साइड मार एक्टिवा से गिराया नीचे, लूट कर ले गए 26 हजार

Sat, 01 Jun 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
साइड मार एक्टिवा से गिराया नीचे, लूट कर ले गए 26 हजार
साइड मार एक्टिवा से गिराया, लूट ले गए 26 हजार
विज्ञापन

जाते हुए जेब से 36 हजार का चेक और दो मोबाइल भी लूटे
मामला संदिग्ध मान रही है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। एक्टिवा पर सवार होकर गांव कक्का धौला की तरफ जा रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार लुटेरों ने साइड मार कर नीचे गिरा दिया। जिसके बाद लुटेरों ने हथियार के बल पर उसकी जेब से 26 हजार रुपये की नकदी के साथ साथ 36 हजार रुपये का चेक और दो मोबाइल फोन लूट लिए। उसके बाद आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत कंट्रोल रुम को दी। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कैलाश नगर रोड स्थित अंकित विहार निवासी राज कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

राज कुमार द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह एक निजी कंपनी में काम करता है। कंपनी की तरफ से उसे एक्टिवा दी गई थी कि वह पैसे कलेक्शन कर ला सके। शुक्रवार की दोपहर को वह पैसे इकट्ठे कर गांव कक्का धौला की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो लुटेरों ने उसकी एक्टिवा को साइड मार दी। जिससे वह नीचे गिर गया। आरोपियों ने उससे हथियार के बल पर 26 हजार रुपये की नकदी और 36 हजार रुपये का चेक लूट लिया। उसके बाद आरोपी उसके मोबाइल फोन छीन कर ले गए। उसने पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी। जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है जिस कारण कुछ पता नहीं चल पाया है। अभी तक की जांच में मामला संदिग्ध पाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed