{"_id":"5cec0c9fbdec220756712ec4","slug":"155897364810-ludhiana-news100","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में रखी नौकरानी ने अलमारी तोड़ उड़ाई तीस हजार की नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में रखी नौकरानी ने अलमारी तोड़ उड़ाई तीस हजार की नकदी
Mon, 27 May 2019 11:48 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू कामकाज के लिए रखी नौकरानी ने सिविल लाइन स्थित प्रेम नगर इलाके में रहने वाले एक उद्यमी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गई। आरोपी महिला को उद्यमी ने उसी दिन काम पर रखा था और उसी दिन आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गई। पुलिस ने इतने दिन की पड़ताल के बाद आखिर में नवल जैन की शिकायत पर दिल्ली स्थित मुकंदपुर की रहने वाली सुधीरा देवी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
नवल जैन द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनके पास घरेलू कामकाज के लिए नौकरानी नहीं थी। वह नौकरानी की तलाश में थी। सुधीरा देवी किसी के जरिए सात मई को उनके पास काम के लिए आई। उन्होने पांच हजार रुपये में काम पर उसे रख लिया। तीन घंटे काम करने के बाद आरोपी महिला घर की अलमारी का ताला तोड़ कर अंदर से कीमती सामान और तीस हजार के करीब नकदी चोरी कर फरार हो गई।
विज्ञापन
जब मालिकों को उसके फरार होने का पता चला तो उन्होंने जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि अभी आरोपी महिला के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है ताकि पता चल सके कि वह वारदात को अंजाम देने के बाद घर से निकल कर किस तरफ गई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन