फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दीवार फांद घर में घुसे लुटेरे, होजरी व्यापारी की बहु से लूटे जेवरात

दीवार फांद घर में घुसे लुटेरे, होजरी व्यापारी की बहु से लूटे जेवरात

Wed, 22 May 2019 10:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
दीवार फांद घर में घुसे लुटेरे, होजरी व्यापारी की बहु से लूटे जेवरात
लुधियाना। जमालपुर अर्बन स्टेट में लुटेरा गिरोह के दो आरोपियों ने होजरी व्यापारी के घर की दीवार फांदकर बहू को हथियार दिखाकर जेवरात और नकदी लूट ली। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। महिला ने इसकी जानकारी ससुर को दी। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। होजरी व्यापारी विजय कालड़ा ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी चेक करने में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार होजरी का कारोबार करने वाले विजय कालड़ा का परिवार बुधवार शाम को किसी काम से रिश्तेदारों के घर गए थे। विजय की बहू तन्वी अपने दस महीने के बेटे अवि के साथ घर में अकेली थी। बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपने बेटे के साथ कमरे में बैठी हुई थी। इसी दौरान दीवार फांदकर दो लुटेरे घर में दाखिल हो गए। घर में दाखिल लुटेरों को देख तन्वी घबरा गई। लुटेरों ने उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार रख दिया और जेवर, नकदी चुराकर कमरे की कुंडी लगाकर भाग निकले। तन्वी ने तुरंत विजय को इसकी जानकारी दी। विजय घर पहुंचे और दरवाजा खोल बहू को संभाला। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। विजय कुमार का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे तक कोई भी पुलिस मुलाजिम मौके पर नहीं पहुंचा। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर गोबिंदर ने विजय के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस मुलाजिम तुरंत पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि अभी लुटेरों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। आसपास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed