फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गश्त कर रहे मुलाजिमों ने कार खोलने को कहा तो युवक ने टक्कर मार भगाई कार

गश्त कर रहे मुलाजिमों ने कार खोलने को कहा तो युवक ने टक्कर मार भगाई कार

Wed, 06 Mar 2019 10:06 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
गश्त कर रहे मुलाजिमों ने कार खोलने को कहा तो युवक ने टक्कर मार भगाई कार
पुलिस को चकमा दे युवक-युवती फरार
विज्ञापन

तलाशी लेने की बात कहने पर बाइक को धक्का देकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मठाड़ू चौक के पास संदिग्ध हालात में सड़क के बीचोंबीच खड़ी कार को पीसीआर मुलाजिमों ने चेक करने की कोशिश की तो उसमें युवक-युवती थे। जब युवक को कार खोलने के लिए कहा तो युवक ने कार पीछे कर भगा ली। इससे मुलाजिमों की बाइक टूट गई। सूचना पर थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सिपाही गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

सिपाही गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और हेड कांस्टेबल हरदेव राज पीसीआर बाइक पर शिवरात्रि के मौके पर मठाड़ू चौक की तरफ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मठाड़ू चौक के पास संदिग्ध कार खड़ी थी। जब उन्होंने बाइक पीछे लगाई तो कार की चेकिंग करने लगे। उसमें एक युवक और युवती बैठे थे। जब दोनों मुलाजिमों ने कार खोलने को कहा तो युवक ने कार पीछे की तरफ भगा ली। वह मोटरसाइकिल को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। उसके बाद आरोपी कार भगाने में कामयाब हो गया। मुलाजिमों ने आरोपी का पीछा किया लेकिन वह उसे काबू करने में कामयाब नहीं हो सके। जांच अधिकारी ने बताया कि कार का नंबर नोट कर लिया गया है। आरोपी का पता लगा जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed