फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एक लाख नशीली गोलियों सहित एक काबू

एक लाख नशीली गोलियों सहित एक काबू

Mon, 10 Dec 2018 10:39 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
एक लाख नशीली गोलियों सहित एक काबू
एक लाख नशे की गोलियों समेत एक गिरफ्तार
विज्ञापन

20 हजार रुपये की ड्रग मनी भी की गई बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। हरियाणा से नशीली गोलियां लाकर संगरूर क्षेत्र में सप्लाई करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने एक लाख नशीली गोलियों सहित काबू किया है। पुलिस ने उससे बीस हजार रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।

एसएसपी डा. संदीप गर्ग ने बताया कि सीआईए स्टाफ बहादर सिंह वाला के सहायक थानेदार केवल कृष्ण ने पुलिस पार्टी के साथ चट्ठा ननहेड़ा सुनाम रोड पर ड्रेन के पास बाइक पर आ रहे जगसीर सिंह निवासी चूडल कलां थाना लहरा को रोककर उसके पीछे पड़े थैले की तलाशी ली। उसमें से 27 हजार नशे की गोलियां बरामद हुईं। उसके खिलाफ थाना सिटी सुनाम में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर उसके पशुओं वाले घर में रखी 73 हजार की नशे की गोलियां बरामद हुई। उससे 20 हजार रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसे यह गोलियां हरियाणा से सोनू नाम का व्यक्ति देकर जाता था। इसे वह आगे सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed