{"_id":"59e0ba004f1c1bca678b59dd","slug":"151507899904-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के व्यापारी से वरना कार लूटने वाले तीन गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली के व्यापारी से वरना कार लूटने वाले तीन गिरफ्तार, एक फरार
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार लूटने वाले तीन गिरफ्तार, एक फरार
शादी समारोह में आए दिल्ली व्यापारी से साहनेवाल ग्रैंड पर्ल के बाहर से लूटी थी कार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
हथियारों के बल पर दिल्ली के व्यापारी की साहनेवाल स्थित ग्रैंड पर्ल रेड मेंगो रिसोर्ट के बाहर कार लूटने वाले तीन आरोपियों को सीआईए वन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। ऊंची मंगली के पास गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डेहलों के गांव जरखड़ निवासी अरविंदर सिंह उर्फ मनी, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, तजिंदर सिंह उर्फ तन्नू के रूप में हुई है और फरार आरोपी डाबा निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ पटवारी है। पुलिस आरोपियों के कब्जे से लूटी वरना कार, आरोपी अवनिंदर की अपनी वरना कार और लाइसेंसी पिस्तौल बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही ह।
डीसीपी क्राइम गगन अजीत सिंह ने बताया कि पहाड़गंज नईदिल्ली निवासी कपड़ा व्यापारी रमन कुमार बीती तीस सितंबर को अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए रेड मेंगो ग्रेंड पर्ल आया था। जब वह परिजनों को ले जाने के लिए गाड़ी उठाने के लिए आया तो आरोपियों ने उसकी कार लूट ली। इसके बाद चारों कार लूटकर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को दी और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। 12 अक्तूबर की शाम सीआईए स्टाफ की टीम को गुप्त सूचना मिली कि लुटेरे लूटी की कार पर दूसरा नंबर लगा चंडीगढ़ से ऊंची मंगली के पास जा रहे है। सूचना के आधार पर रेड कर पुलिस ने तीन आरोपियों को तो काबू कर लिया, लेकिन चौथा फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी अवनिंदर की वरना कार भी बरामद कर ली। डीसीपी ने बताया आरोपियों की उम्र करीब 24 साल की है। स्कूल में एक साथ पढ़ते थे और 12वीं पास हैं। स्कूल टाइम में सभी हाकी खिलाड़ी हुआ करते थे। स्कूल के बाद से ही सभी नशा करने के आदी हो गए थे और जल्द से जल्द अमीर बनने की ख्वाहिश थी। इसके चलते आरोपी मनप्रीत ने बाकी के तीनों साथियों को लूटपाट का रास्ता इख्तियार करने के लिए कहा। उसने अवनिंदर से उसका पिस्तौल व गाड़ी मंगवाई और 30 सितंबर को वारदात की। उनकी प्लानिंग थी किलूटी हुई कार में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देंगे। उससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को धर लिया। फरार आरोपी मनप्रीत सिंह का पुलिस रिकार्ड काफी खराब है। उसके खिलाफ नशा तस्करी और लूटपाट जैसे कई मामले दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब दो महीने से चारों में से एक भी अपने घर नहीं गया था और परिवार उनकी तलाश कर रहा था।