फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   --गांधी ग्रुप प्रमुख मिंदी की हत्या का मामला--

--गांधी ग्रुप प्रमुख मिंदी की हत्या का मामला--

Mon, 21 Aug 2017 10:33 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
--गांधी ग्रुप प्रमुख मिंदी की हत्या का मामला--
मिंदी हत्याकांड : गुरजोत गरचा ने ली हत्या की जिम्मेदारी
विज्ञापन

फेसबुक पर पोस्ट डालकर कहा, हत्या में मेरा और रिंदा संधू का हाथ
ख्वाजके के पूर्व सरपंच रवि ख्वाजके ग्रुप के हैं गुरजोत और रिंदा
खन्ना के गांव रसूलड़ा में रविवार सुबह की गई थी गैंगस्टर गांधी के छोटे भाई की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
खन्ना के गांव रसूलड़ा में गैंगस्टर रुपिंदर सिंह गांधी के भाई मनविंदर सिंह उर्फ मिंदी की हत्या के 24 घंटे बाद इसकी जिम्मेदारी लुधियाना के गांव ख्वाजके के पूर्व सरपंच रवि ख्वाजके ग्रुप के गुरजोत गरचा ने ली है। उसने अपनी फेसबुक आई-डी पर एक पोस्ट में लिखा है कि मिंदी की हत्या में उसका और उसके भाई रिंदा संधू का हाथ है। पोस्ट अलपोड होते ही धड़ाधड़ गांधी ग्रुप और रवि सरपंच ग्रुप के समर्थकों के कमेंट आने शुरू हो गए। दोनों ग्रुपों के सदस्य एक दूसरे को गालियां दे रहे हैं। कई लोग गुरजोत को ऐसी पोस्ट अपलोड करने पर बुरा-भला भी कह रहे हैं। गुरजोत ने मिंदी की मौत पर दुख प्रकट करने वालों को भी सीधे-सीधे धमकाया है। गुरजोत, रवि ख्वाजके का दोस्त है। वहीं, पुलिस का कहना है कि फेसबुक पर डाली गई पोस्ट की साइबर सेल से जांच करवाई जाएगी।
सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे गुरजोत गरचा ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली। उसने अपनी पोस्ट में लिखा है कि जो मिंदी का मर्डर हुआ है। उसमें मेरे और मेरे यार रिंदा संधू का रोल है। मेरे किसी दोस्त को नाजायज तंग न किया जाए। मैं भी पुलिस द्वारा दर्ज किए गए नाजायज मामले के बाद ही इस फील्ड में आया था। मिंदी को मारने का कारण यह है कि उसने अपने भाई गांधी का नाम और दोस्तों को यूज किया है और फ्री में पब्लिसिटी लेने के लिए स्कूल और ट्यूशन सेंटरों में भी प्रधान बना दिए। उसने यह नहीं सोचा कि किसे दे बच्चे नू किस रास्ते पा रेहा।
विज्ञापन

गौर हो की गांव रसूलगढ़ से पूर्व कांग्रेसी सरपंच और गांधी ग्रुप के प्रमुख मनविंदर सिंह उर्फ मिंदी की रविवार सुबह दो युवकों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी मिंदी के घर से उसकी ही बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed