{"_id":"5cb75a1cbdec2214161d735a","slug":"141555520028-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी के करिंदे की आंखों में मिर्ची डाल लूटे पचास हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी के करिंदे की आंखों में मिर्ची डाल लूटे पचास हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंखों में मिर्च पाउडर डाल लूटे 50 हजार
गैस एजेंसी के कारिंदे के साथ बाइक सवार लुटेरे ने की दिन दहाड़े वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कोचर मार्केट स्थित मिड्ढा चौक के पास बाइक सवार लुटेरा सतलुज गैस एजेंसी के कारिंदे की आंखों में मिर्च पाउडर डालने के बाद मारपीट कर पचास हजार रुपये लूट कर फरार हो गया। दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। कारिंदे कालेश्वर ने तुरंत इसकी जानकारी मालिक को दी। मालिक से सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन पांच के अधीन आती चौकी कोचर मार्केट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गैस एजेंसी के मालिक सिदक खुराना ने बताया कि ट्राली बस स्टैंड पुल के नीचे लगती है। रोजाना पचास से साठ हजार रुपये का गल्ला होता है। शाम को कारिंदा कालेश्वर दफ्तर में हिसाब कर कैश जमा करता है। रोजाना की तरह कालेश्वर पैसों से भरा बैग लेकर दफ्तर आ रहा था। जब वह मिड्डा चौक के पास पहुंचा तो बाइक सवार एक युवक उसके पास आया और आंखों में मिर्च पाउडर डाल दी।
जब वह पैसे वाला बैग छीनने लगा तो बंद आंखों में भी कालेश्वर ने बैग नहीं छोड़ा। आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और सिर पर चोट मार कर रुपये वाला बैग लेकर फरार हो गया। सिदक ने बताया कि दिनदहाड़े आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। किसी भी व्यक्ति ने आरोपी को पकड़ने की भी हिम्मत नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।