{"_id":"5ca8dc38bdec2214593a9dfb","slug":"141554570296-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपियों को दी चालान की कॉपियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियानाः इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपियों को दी चालान की कॉपियां
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के इस्सेवाल दुष्कर्म मामले के पांच आरोपियों को शनिवार को ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट अंकित ऐरी की अदालत में पेश किया गया। वहां पुलिस ने सभी आरोपियों को चालान की कापियां मुहैया करवाईं। ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट ने मामले को सेशन कोर्ट में भेज दिया है, क्योंकि मामले की सभी धाराएं सेशन कोर्ट में चलने योग्य हैं।
अब आरोपियों को 11 अप्रैल को सेशन कोर्ट में पेश किया जाएगा। 9 फरवरी की रात को लुधियाना निवासी एक युवती अपने दोस्त के साथ कार से गांव इस्सेवाल जा रही थी। रात का समय होने के कारण रास्ते में उनकी कार को छह आरोपियों ने मिलकर रोका और उसके बाद फिरौती की मांग की। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया।
पुलिस ने 10 फरवरी को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें सादिक अली, जगरूप सिंह उर्फ रूपी, अजय उर्फ ब्रिज नंदन, सैफ अली और सुरम शामिल था।