{"_id":"5bdb1d20bdec222765623933","slug":"141541086496-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र में आया था नशा छुड़ाओं की दवाई, आधार कार्ड मांगा तो वार्ड ब्वाय पर तान दी पिस्तौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केंद्र में आया था नशा छुड़ाओं की दवाई, आधार कार्ड मांगा तो वार्ड ब्वाय पर तान दी पिस्तौल
Updated Thu, 01 Nov 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा लेने आए युवक ने वार्ड ब्वॉय पर तानी पिस्तौल
आधार कार्ड की कॉपी मांगने पर भड़का, नशा छुड़ाने की दवा मांग रहा था
अस्पताल की नर्सों के शोर मचाने पर आरोपी कार लेकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। डुगरी के मित्तल अस्पताल के नशा छुड़ाओ केंद्र में दवा लेने गए युवक से जब स्टाफ ने आधार कार्ड की फोटो कापी मांगी तो आरोपी ने कहासुनी शुरू कर दी और वार्ड ब्वाय पर पिस्तौल तान दी। जब अस्पताल में अफरा तफरी मच गई तो आरोपी फरार हो गया। सूचना पर थाना डुगरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव लोहारां के गुरचरण नगर निवासी हरमिंदर सिंह की शिकायत पर गांव शहजाद निवासी जसवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हरमिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मित्तल अस्पताल में वार्ड ब्वॉय है। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे अस्पताल के मेन काउंटर पर स्टाफ की लड़कियां मरीजों की पर्ची काट रही थीं। इसी दौरान आरोपी वहां पर नशा छुड़ाने की दवा लेने पहुंचा। जब उससे आधार कार्ड की फोटो कापी मांगी गई तो आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसी दौरान वह भी काउंटर पर पहुंच गया। जब उसने आरोपी से दोबारा आधार कार्ड की फोटो कापी मांगी तो आरोपी ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने पिस्तौल निकाली और उसपर तान दी। उसने कहा कि उसे दवा नहीं दी गई तो वह उसे जान से मार देगा। अस्पताल में शोर मचने पर वह मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी एएसआई अनवर मसीह ने बताया कि आरोपी के घर पर छापामारी की गई थी। आरोपी अभी फरार है। उसके गिरफ्तार होने के बाद ही पता चल सकेगा कि आरोपी के पास जो पिस्तौल था वह लाइसेंसी है या नहीं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।