फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, चोरी के दो पहिया वाहन बरामद

चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, चोरी के दो पहिया वाहन बरामद

Fri, 26 Oct 2018 09:44 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, चोरी के दो पहिया वाहन बरामद
चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

देसी कट्टा, दो कारतूस, पांच दोपहिया और एक गाड़ी बरामद
पांचों आरोपी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है थाना डिवीजन पांच की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को थाना डिविजन पांच की पुलिस ने जवाहर नगर कैंप स्थित पानी वाली टंकी के पास गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा, दो कारतूस, चोरी का एक बाइक, चार एक्टिवा और गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने गिल रोड राधा स्वामी रोड के अर्जुन नगर निवासी पप्पू सिंह, डाबा रोड निवासी इंद्रजीत सिंह, न्यू जनता नगर निवासी सुखपाल सिंह उर्फ सोनी, मुनीश कुमार उर्फ मनू व दविंदर सिंह उर्फ कालिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एसीपी सिविल लाइन सरजात सिंह ने बताया कि थाना डिवीजन पांच के अधीन आने वाली चौकी कोचर मार्केट की पुलिस ने पानी वाली टंकी के पास नाकाबंदी करी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हथियारों से लैस है और लूट या फिर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। आरोपियों ने वहां से फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से देसी कट्टा और कारतूस के साथ साथ चोरी के वाहन बरामद ुहए। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने वाहन महानगर के भीड़ भाड़ वाले इलाके से चोरी किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है कि उनके साथ गिरोह में कितने लोग शामिल हैं और उन्होंने ये वाहन किसे बेचने थे। पुलिस चोरी के वाहन खरीदने वालों का भी पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed