फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नकाबपोश बाइक सवालों ने स्वीटशाप से की लूट, हुए फरार

नकाबपोश बाइक सवालों ने स्वीटशाप से की लूट, हुए फरार

Wed, 27 Dec 2017 10:09 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
नकाबपोश बाइक सवालों ने स्वीटशाप से की लूट, हुए फरार
नकाबपोशों ने स्वीट शाप से नगदी लूटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। रायकोट जगरांव रोड स्थित गांव बस्सियां के बस स्टैंड के पास एक स्वीट शाप से नकाबपोश दो लुटेरों ने रिवाल्वर के बल पर 17 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना रायकोट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करनी शुरु कर दी है।

बीकानेर स्वीट शाप के मालिक अनूप सिंह और बिक्रम सिंह ने बताया मंगलवार की देर शाम को वह दुकान पर बैठे थे। दो नकाबपोश नौजवान बाइक पर सवार होकर दुकान के पास पहुंचे। एक आरोपी उतर कर नीचे आया और पचास रुपये का मिल्क केक खरीदा। उसके बाद दुकान से चला गया और थोड़ी देर बाद आरोपी दुकान में आया और रिवाल्वर के बल पर करीब 17 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। आरोपी रायकोट की तरफ बाइक लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह कंग ने बताया आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed