फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   फैक्टरी का ताला तोड़ चोर गिरोह के सदस्य ले गए कपड़े के थान

फैक्टरी का ताला तोड़ चोर गिरोह के सदस्य ले गए कपड़े के थान

Sat, 23 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
फैक्टरी का ताला तोड़ चोर गिरोह के सदस्य ले गए कपड़े के थान
फैक्टरी का ताला तोड़ कपड़े के 25 थान चोरी
विज्ञापन

चौकी टिब्बा रोड की पुलिस कर रही है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
चोर गिरोह के सदस्यों ने टिब्बा रोड स्थित श्रीराम अपेरल गारमेंट फैक्टरी को अपना निशाना बनाया। चोर गिरोह के सदस्य फैक्टरी के ताले तोड़ कर अंदर से कपड़े के थान और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना का पता उस समय चला जब शनिवार की सुबह फैक्टरी मालिक बेजनाथ फैक्टरी खोलने के लिए आए। सामान बिखरा पड़ा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल के साथ साथ चौकी टिब्बा रोड की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

मालिक बैजनाथ ने बताया कि उनकी फैक्टरी में कपड़ा तैयार होता है। रोजाना की तरह शुक्रवार की रात को भी वह फैक्टरी बंद कर चले गए थे। पीछे से चोर गिरोह के सदस्यों ने गैस कटर से ताला तोड़ कर अंदर दाखिल हो गए। उसके बाद चोर गिरोह के सदस्य अंदर से एलसीडी के साथ साथ फैक्टरी के अंदर पड़े कपड़े के थान लोड किए और फरार हो गए। शनिवार की सुबह जांच के बाद पता चला कि फैक्टरी के अंदर से चोर गिरोह के सदस्य 25 थान कपड़े के ले गए है। इसके अलावा आरोपियों ने फैक्टरी के अंदर पड़ा काफी सामान चोरी कर लिया है। बैजनाथ के मुताबिक उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करनी शुरु कर दी है, अभी तक कुछ सुराग नहीं लगा है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed