{"_id":"5c5db8b0bdec222720373be3","slug":"131549646000-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों पर हमले के आरोपित को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकीलों पर हमले के आरोपित को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकीलों पर हमले के आरोपित को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
रोपड़। जिला बार एसोसिएशन के दो सदस्यों पर हुए हमले के मामले में बार एसोसिएशन की हड़ताल पांचवें दिन में दाखिल हो गई। जबकि पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को जिला की अदालत में पेश किया गया, जहां पर जुडीशियल मजिस्ट्रेट चीनू शर्मा ने आरोपी अरुणमीत सिंह उर्फ मनू पुत्र गुरबचन सिंह निवासी ज्ञानी जैल सिंह नगर को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस दौरान जुडीशियल मजिस्ट्रेट चीनू शर्मा ने आरोपी से अकेले में बातचीत करने के बाद उसका दोबारा मेडिकल करवाया। जानकारी के अनुसार मामले में नामजद किए अरुणमीत ने अदालत में पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस दौरान सिटी पुलिस ने आरोपित से हमले के दौरान इस्तेमाल कार और बाकी आरोपितों के बारे में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड देने की अदालत से मांग की थी। उधर, मामले में मुख्य आरोपित सुखजीत कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह उर्फ टोनी निवासी झांडियां व अन्य ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।