{"_id":"5bd739debdec2269b846362f","slug":"131540831710-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद पर झूठा मामला दर्ज होने से था परेशान, इसलिए जहरीला पदार्थ निगल की थी आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद पर झूठा मामला दर्ज होने से था परेशान, इसलिए जहरीला पदार्थ निगल की थी आत्महत्या
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूठा मामला दर्ज होने पर निगला था जहर
मृतक पर मामला दर्ज कराने वाले संजीव कुमार और उसके साथी नामजद
आरोपियों की तलाश में छापामारी करने में जुटी है थाना टिब्बा की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। खुद पर मारपीट के झूठे मामले दर्ज होने के कारण परेशान चल रहे मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू ने अपने दोस्त के घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा लगाए आरोप के बाद पुलिस ने उस पर मामला दर्ज कराने वाले व्यक्ति और उसके साथियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में टिब्बा रोड स्थित तिलक नगर निवासी हरप्रीत सिंह की शिकायत पर संजीव कुमार, जोनी, ईशू, रज्जी, करण और सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
हरप्रीत सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी संजीव ने उसके भाई मनप्रीत के खिलाफ घर में घुस मारपीट करने का मामला दर्ज करवा दिया था। खुद पर झूठा मामला दर्ज होने के बाद से ही उसका बाई परेशान था। वह अपने दोस्त लखवीर सिंह के घर सो रहा था। इसी दौरान उसने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली थी। थाना टिब्बा के इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मनप्रीत का शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी अभी फरार है।