फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दस साल के बच्चे ने तीन साल की बच्ची के साथ किया दुराचार

दस साल के बच्चे ने तीन साल की बच्ची के साथ किया दुराचार

Fri, 24 Aug 2018 10:17 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
दस साल के बच्चे ने तीन साल की बच्ची के साथ किया दुराचार
दस साल के बच्चे ने तीन साल की बच्ची के साथ किया दुराचार
विज्ञापन

बच्ची की मां ले रही थी सामान तो कमरे में घुस किया दुराचार
पुलिस ने बच्चे के खिलाफ किया मामला दर्ज, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शिमलापुरी के प्रीत नगर इलाके में दो दिन पहले दस साल के एक बच्चे ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दे डाला। दस साल के बच्चे ने तीन साल की बच्ची के साथ दुराचार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। घटना का पता वीरवार की सुबह उस समय चला जब बच्ची बीमार हो गई। उसकी मां दवाई लेकर आई तो बच्ची ने गुप्तांग पर दर्द की बात बताई। जिसके बाद पता चला कि आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया है। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत थाना शिमलापुरी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची तो उन्होंने आरोपी बच्चे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में बच्ची के परिजनों की शिकायत पर दस साल के बच्चे पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच कराई है। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार प्रीत नगर इलाके में स्कूटर रिपेयरिंग करने वाले एक व्यक्ति की तीन साल की बेटी घर पर थी। जिस बेहड़े में वह किराए पर रहते थे उसी बेहड़े में एक व्यक्ति और रहता है। जिसका दस साल का बेटा है। बच्ची की मां बुधवार की दोपहर को बाहर सामान लेने के लिए चली गई। पीछे से बच्ची कमरे में अकेली थी। इसी दौरान दस साल का बच्चा कमरे में आया और उसने बच्ची के साथ दुरचार किया और फरार हो गया। कुछ समय बाद बच्ची की मां कमरे में आई तो बच्ची कुछ सुस्त थी। कुछ समय बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। जैसे तैसे रात काटने के बाद वीरवार की सुबह वह डाक्टरों से दवाई लेने के बाद घर पहुंचे तो बच्ची ने उन्हें बताया कि उसे दर्द हो रही है। गलत काम का अंदेशा होने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। थाना शिमलापुरी के इंचार्ज इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि बच्चे के खिलाफ पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed