{"_id":"5b3cf9e04f1c1b77468b4949","slug":"131530722784-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1665 मैडिकल नशे की गोलियां समेत तीन काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1665 मैडिकल नशे की गोलियां समेत तीन काबू
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मुल्लांपुर (लुधियाना)। सब डिवीजन दाखा के डीएसपी जसविंदर सिंह बराड़ की अगुवाई में थाना दाखा की पुलिस ने गश्त के दौरान तीन लोगों को नशे की 1665 गोलियों समेत काबू किया है।
थाना दाखा के सब इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत जब गशत के दौरान गांव कैलपुर में मौजूद थे तो गांव मुल्लांपुर वाली साइड से सूए के साथ एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। वह पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। जब उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके हाथ में पकड़े लिफाफे से नशे की 750 गोलियां बरामद र्हुइं। आरोपी की पहचान रणधीर सिंह उर्फ धीरा गांव मुल्लांपुर के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि थानेदार गुरदीप सिंह जब पुलिस पार्टी समेत गांव चककलां सूए के पास गश्त कर रहे थे। गांव राणके की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसके हाथ में लिफाफा था। शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली तो उससे 715 मेडिकल नशे की गोलियां बरामद हुई। आरोपी की पहचान जतिंदर कुमार उर्फ आला गांव मुल्लांपुर के तौर पर हुई है। दूसरे मामले में थानेदार गुरदीप सिंह ने गश्त के दौरान सिधवां कनाल बाहद चंगणा में जसविंदर सिंह उर्फ लडू की तलाशी ली। उसकी जेब से 200 गोलियां बरामद हुईं। आरोपी भी मुल्लांपुर का रहने वाला है।