फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अस्पताल चेकअप कराने आए बुजुर्ग से ऑटो गैंग ने लूटे 35 हजार

अस्पताल चेकअप कराने आए बुजुर्ग से ऑटो गैंग ने लूटे 35 हजार

Wed, 24 Jan 2018 10:34 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल चेकअप कराने आए बुजुर्ग से ऑटो गैंग ने लूटे 35 हजार
ऑटो गैंग ने बुजुर्ग से लूटे 35 हजार और मोबाइल
विज्ञापन

भारत नगर चौक से डीएमसी अस्पताल तक का किया था ऑटो
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
गांव मलोट से डीएमसी अस्पताल में अपना चेकअप करवाने आए एक बुजुर्ग से ऑटो गैंग के सदस्य 35 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट ले गए। बुजुर्ग हो इस लूट के बारे में कुछ पता नहीं चला। जब आरोपियों ने उसे रास्ते में उतारा तो उसे शक हुआ, जब तक पता चला तो आरोपी फरार हो गए थे। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गांव मलोट के रहने वाले सुरजीत सिंह (75) की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

सुरजीत सिंह ने बताया कि वह अपना इलाज डीएमसी अस्पताल में करवा रहे हैं। बुधवार को रूटीन चेकअप के लिए लुधियाना आए थे। उन्होंने भारत नगर चौक से डीएमसी अस्पताल का ऑटो किया था। उस समय ऑटो में दो युवक थे। एक आटो चालक और दूसरा उसके साथ बैठा हुआ था। सुरजीत सिंह ने बताया कि जैसे ही वह आटो के अंदर बैठे, चालक के साथ बैठा युवक पीछे उनके साथ आकर बैठ गया। इस बीच उन्होंने एक-दो बार उन्हें धक्का दिया। वह साइड पर हो गए, मगर कुछ दूर फव्वारा चौक के पास उन्होंने ऑटो रोक दिया। उन्होंने कहा कि वह दूसरा ऑटो कर लें, उन्हें किसी और तरफ जाना है। सुरजीत सिंह ने बताया कि वह उनकी बात नहीं समझे और जब उन्हें पैसे देने चाहे तो उन्होंने पैसे भी नहीं लिए। उसके बाद जब उन्होंने अपनी जेब चेक की तो उसके अंदर से 35 हजार रुपये और उसका मोबाइल गायब था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed