{"_id":"5a2eb4df4f1c1b76678c0c81","slug":"131513010399-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले दाने डाल कर मार डाले एक दर्जन से ज्यादा वन्य पक्षी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीले दाने डाल कर मार डाले एक दर्जन से ज्यादा वन्य पक्षी
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
जहरीले दाने डालकर मार डाले एक दर्जन से ज्यादा पक्षी
मैना तथा जंगली बबलर प्रजाति के पक्षी मरे
संस्था ने पीएफए को भेजी शिकायत तो मेनका गांधी ने लिया संज्ञान
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
बठिंडा के एक गांव के खेत में जहरीले दाने डाल कर मैना तथा जंगली बबलर प्रजाति के एक दर्जन से ज्यादा पक्षियों को मारने के मामले में बठिंडा की समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष तथा पेटा (पीपल फॉर एथीकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) के स्थानीय पदाधिकारी सोनू माहेश्वरी की शिकायत पर पीएफए की चेयरपर्सन मेनका गांधी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएफओ को कार्रवाई के आदेश दिए। अब जंगलात विभाग ने कार्रवाई में जुटा है।
सोनू माहेश्वरी ने बताया कि बठिंडा जिले के गांव कोठे माह सिंह वाला (महराज) के समीप एक खेत में काम करने वाले ठेकेदार ने जानबूझ कर जहरीले दाने खेत में एक जगह पर डाल दिए। उन जहरीले दानों को खाने से एक दर्जन से ज्यादा मैना तथा जंगली बबलर प्रजाति के पक्षियों की तड़प तड़प कर मौत हो गई। इस घटनाक्रम वाली जगह के समीप रहने वाले पशु पक्षी प्रेमी रंधीर सिंह धीरा इस मामले संबंधी जानकारी समाजसेवी सोनू माहेश्वरी को दी। उक्त मामले पर तुरंत नोटिस लेते हुए सोनू माहेश्वरी ने पक्षियों के मरने तथा मरे हुए पक्षियों की वीडियो सहित शिकायत पीपल फॉर एनिमल्स, एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया, डिवीजनल फॉरेस्ट अफसर को भेजी गई। संस्था अध्यक्ष की शिकायत पर पीएफए के चेयरपर्सन मेनका गांधी ने कार्रवाई करते हुए डीएफओ को कार्रवाई को कहा और इसकी जानकारी संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी को ईमेल से दी। जंगलात विभाग की टीम ने घटनाक्रम पर पहुंचकर मृत पक्षियों की लाशें कब्जे में लेकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजीं और इस संबंध में पशु पक्षी प्रेमी रंधीर सिंह धीरा के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।