फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   श्रीनगर में छोडने जाते थे अंडे, वापिस आते हुए लाते थे चूरापोस्त

श्रीनगर में छोडने जाते थे अंडे, वापिस आते हुए लाते थे चूरापोस्त

Mon, 15 Apr 2019 09:54 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में छोडने जाते थे अंडे, वापिस आते हुए लाते थे चूरापोस्त
श्रीनगर में अंडे देकर लाते थे चूरा पोस्त
विज्ञापन

संगरूर के दो तस्कर 65 किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार, गाड़ी मालिक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। संगरूर से श्रीनगर में अंडे छोड़ कर वापिस आते समय उसी गाड़ी में चूरापोस्त लाकर पंजाब के अलग अलग शहरों में सप्लाई करने वाले दो तस्करों को एसटीएम लुधियाना टीम ने गिरफ्तार किया है। गाड़ी का मालिक अभी फरार है। आरोपियों से 65 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ है।

पुलिस ने संगरुर के गांव बिंजोकी निवासी असगर अली और मलेरकोटला की किला फतेहगढ़ ट्यूबवेल कालोनी निवासी उस्मान के खिलाफ थाना डेहलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके गाड़ी मालिक संगरुर के गांव हथोआ निवासी बलजिंदर सिंह का पता लगाने में जुटी है। पुलिस डेहलों इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ट्रक लेकर गुजर रहे है और उसमें चूरा पोस्त है। पुलिस ने सी वन रेस्तरां के पास नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को रोक लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से चूरापोस्त बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि ट्रक का मालिक बलजिंदर सिंह है। बलजिंदर सिंह के कहने पर दोनों मलेरकोटला से श्रीनगर अंडे लेकर जाते है। अंडे उतार कर आते समय चूरापोस्त की बोरी लोड कर लाते हैं। इसके बाद बलजिंदर सिंह चूरापोस्त सूबे के अलग अलग जिलों में सप्लाई करता है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी चार से पांच बार श्रीनगर से चूरा पोस्त की खेप ला चुके है। आरोपियों से पूछताछ कर गाड़ी मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed