फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   -गांव संगोवाल युवती के आत्महत्या का मामला

-गांव संगोवाल युवती के आत्महत्या का मामला

Tue, 05 Mar 2019 10:55 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
-गांव संगोवाल युवती के आत्महत्या का मामला
एससीएसटी आयोग को पुलिस ने भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन

सगे भाइयों की छेड़छाड़ के बाद युवती के खुदकुशी करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। एक गांव में दो सगे भाइयों की छेड़छाड़ से परेशान होकर सुसाइड करने वाली युवती के मामले में पुलिस ने एससीएसटी आयोग को सारे मामले की रिपोर्ट भेज दी है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार की शिकायत के मुताबिक आरोपियों बचाने की कोशिश और साजिश रचने के मामले में बिक्कर सिंह को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसीपी गिल जशनदीप सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को आयोग ने मामले में दस दिनों में रिपोर्ट मांगी थी। उन्होंने सारी रिपोर्ट आयोग को भेज दी है। इसके अलावा पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया था कि गांव के रहने वाले बिक्कर सिंह ने आरोपी भाइयों की मदद की थी। वह भी आरोपियों की साजिश में शामिल था। उसने ही समझौते का दबाव बनाया था और आरोपियों की पुलिस शिकायत नहीं होने दी थी। इसलिए उक्त मामले में आरोपी बिक्कर सिंह को भी 120-बी में नामजद कर लिया गया है। उसे काबू कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि युवती के साथ दो सगे भाइयों ने छेड़छाड़ की थी। गांव के कुछ लोगों ने इस मामले में समझौता करवा दिया था। इससे आरोपी युवकों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।युवती आरोपियों पर कार्रवाई करवाना चाहती थी।अपनी बेइज्जती महसूस करते हुए युवती ने 22 फरवरी को घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली थी। थाना डेहलों में दोनों आरोपी भाइयों पर आत्महत्या के लिए मजदूर करने, छेड़छाड़ और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed