फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शराब कारोबारी के मैनेजर को अगवा कर पीटा, लूटे पचास हजार

शराब कारोबारी के मैनेजर को अगवा कर पीटा, लूटे पचास हजार

Thu, 01 Nov 2018 10:09 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
शराब कारोबारी के मैनेजर को अगवा कर पीटा, लूटे पचास हजार
शराब ले जाने से रोका, मैनेजर से मारपीट
विज्ञापन

आरोपियों ने शराब कारोबारी से पचास हजार रुपये भी लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शराब कारोबारी गौरव मल्होत्रा के मैनेजर गांव कुतबेवाल स्थित गुरु नानक नगर निवासी अनीश कुमार को कुछ युवकों ने अगवा कर मारपीट की और उससे पचास हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने अनीश कुमार की शिकायत पर रॉकी, सुक्खा, मनी, बिन्नी, जगदीश, शिवा और शिवराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अनीश के मुताबिक वह शराब कारोबारी गौरव मल्होत्रा की कंपनी में मैनेजर है। तीस अक्तूबर की शाम को वह अपने वर्कर राकेश कुमार के साथ बाइक पर जा रहा था। जब वह मान के कंडे के पास पहुंचे तो एक्टिवा सवार एक युवक शराब की दो पेटी लेकर जा रहा था। उसने युवक को रोक लिया और शराब के बारे में पूछताछ की। इसी दौरान कंडे के अंदर से आरोपी निकले और उनके साथ मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों उसे कंडे के पिछली तरफ ले गए। वहां पर लाठियों से मारपीट कर उसकी जेब में रखे पचास हजार रुपये लूट लिए। मारपीट के दौरान उसकी चेन गिर गई और उसका फोन भी टूट गया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed