{"_id":"5b5758c94f1c1b6e118b56a5","slug":"121532451017-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशिक से मिलकर करवाई थी पति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशिक से मिलकर करवाई थी पति की हत्या
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
एक माह पहले भी रची गई थी हत्या की साजिश
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। प्रापर्टी डीलर और ज्योतिष का काम करने वाले युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि मृतक की पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करवाई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
डीएसपी हरदीप सिंह और एसएचओ भरपूर सिंह ने बताया कि मृतक प्रदीप कुमार के भाई रमन कुमार ने शिकायत की थी कि गुरसेवक सिंह नाम के व्यक्ति ने हत्या की है। इसमें प्रदीप कुमार की पत्नी का भी इसमें हाथ है। डीएसपी ने कहा कि जांच के बाद गुरसेवक सिंह ने स्वीकार कर लिया कि प्रदीप कुमार की पत्नी के साथ उसके संबंध हैं। उसने प्रदीप कुमार से साढे़ आठ लाख रुपये लेने थे और इस सिलसिले में उसके घर आना-जाना बना रहा। इसके चलते संबंध बन गए। डीएसपी ने दावा किया कि एक माह पहले भी प्रदीप कुमार की हत्या करने की योजना बनाई गई थी। तब दुर्घटना दिखाने के लिए आरोपियों से गाड़ी का प्रबंध नहीं हो सका था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस रिमांड हासिल करने के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।
फोटो:24एसजीआरपी02: सुनाम में हत्या के आरोपियों को मीडिया के समक्ष पेश करतेपुलिस अधिकारी।