{"_id":"5b2a7a7e4f1c1b694d8b77e2","slug":"121529510526-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान से अफीम लाकर करता था सप्लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान से अफीम लाकर करता था सप्लाई
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान से अफीम लाकर करता था सप्लाई
600 ग्राम के साथ एक गिरफ्तार, आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। राजस्थान से अफीम लाकर लुधियाना के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने के आरोपी को शेरपुर चौक के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से छह सौ ग्राम अफीम बरामद हुई है। मामले में पुलिस ने प्रहलाद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को बुधवार अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना डिविजन छह के तहत चौकी शेरपुर के इंचार्ज एएसआई सुरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस ने शेरपुर चौक के पास नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी मिलिटरी कैंप की तरफ से आ रहा था। पुलिस को देख कर आरोपी घबरा गया और पीछे मुड़ गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जब उसके हाथ में पकड़े लिफाफे की तलाशी ली गई तो उसमें 600 ग्राफ अफीम थी। चौकी शेरपुर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी राजस्थान के जिला जयपुर का है। जो राजस्थान से सस्ते दाम पर अफीम लेकर आता था, और शहर के अलग-अलग इलाकों में में बेचता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी काफी समय से नशा तस्करी का धंधा कर रहा है। बुधवार आरोपी अदालत पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।