{"_id":"5ab3ded34f1c1bea3f8b461e","slug":"121521737427-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार
नशा पूर्ति के लिए दिल्ली के नाइजीरियन से लाकर करने लगे थे धंधा
आरोपी पर पहले भी है तस्करी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
एसटीएफ ने दिल्ली के एक नाइजीरियन से हेरोइन की खेप लाकर सूबे के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोराहा वासी राजेश कुमार उर्फ गेजा और वजिंदर सिंह उर्फ विंकी के खिलाफ थाना मोती नगर में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
एसटीएफ के लुधियाना इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 39 के कम्यूनिटी सेंटर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान आरोपी कुछ दूरी पर बैठे हुए थे। पुलिस टीम को देखकर आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी राजेश कुमार पहले दोराहा सब्जी मंडी में काम करता था। काफी समय तक काम धंधा न मिलने से वह नशा करने लगा। नशे के लिए पैसे नहीं होते थे तो उसने आरोपी विंकी के साथ मिलकर हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी दिल्ली के रहने वाले एक नाइजीरियन से हेरोइन लाकर सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश के खिलाफ पहले भी कई मामला दर्ज हैं। वह कुछ महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी किस व्यक्ति से हेरोइन लाकर सप्लाई करता था।